Monday, March 19, 2007

बालीवुड शो

कल यहां बालीवुड शो देखा (http://www.bollywoodshow.de/)। अच्छा था। छोटी मोटी कहानी, बालीवुड के बारे में, अंग्रेज़ी में, नाच गाना, प्रसिद्ध हिन्दी गानों पर। साथ में स्क्रीन पर जर्मन में डायलाग का अनुवाद भी आ रहा था। सोचता हूँ कि अगर जर्मनों के लिए जर्मन में अनुवाद आ ही रहा था तो अपने 'एक्टर' पूरी अंग्रेज़ी में बात क्यों और किसके लिए कर रहे थे। मैंने पहले भी ऐसी कुछ अमरीकी musicals देखी हैं, लेकिन उनमें अभिनेता खुद गाते हैं और पीछे असली orchestra बज रहा होता है। जबकि अपने देसी musical में सब बने बनाए बालिवुड गानों पर टाप रहे थे। अगर कुछ बोल भी रहे थे, वो भी साधारण सी अंग्रेज़ी। कैसा लगेगा आप को देख कर कि अभिनेत्री बोल रही है 'Dadu, I will dance Lord Shiva's Tandav today'.

लेकिन sound and lights बहुत ही धमाल था। मज़े के साथ शर्म भी आ रही थी। डायलाग अंग्रेज़ी में और गाने हिन्दी में, वो भी background में चलने वाले।