Sunday, March 13, 2011

नृत्य तीन तरह के

मेरे ख्याल से नृत्य तीन प्रकार के होते हैं। एक होता है अपने आप में मस्त होकर अकेले या दोस्तों के साथ नाचना। दूसरा होता है stage dance जैसे भरतनाट्यम, या फिल्मी गानों में कैमरे के सामने दिखाए जाने वाला नृत्य, Belle, Dance4fans आदि। और तीसरा होता है couple dance, जैसे jive, salsa, tango आदि। इनमें से मैं stage dance को, और उनमें से भी Dance4fans एक aggressive type का नृत्य मानता हूँ। क्योंकि इसमें हालांकि बहुत लोग एक साथ audience की ओर देखते हुए नृत्य करते हैं, पर न उनमें एक दूसरे के प्रति प्रतिद्वंधिता की भावना होती है। यह एक teamwork होते हुए भी teamwork नहीं होता। पहला नृत्य सबसे अच्छा होता है, क्योंकि यह मौज मस्ती के लिए होता है। अंतिम type के नृत्य में दूसरे partner का बहुत ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि वे लगातार आपके स्पर्श में होती / होता है। इसलिए जब तक नृत्य बहुत अच्छी तरह करना न आए, मन पर काफ़ी stress आता है।

भांगड़ा कभी मौज मस्ती के लिए रहा होगा पर अब यह एक stage dance है। ऐसा ही पंजाब के गिद्धे के साथ भी है।

0 टिप्पणियाँ: