Sunday, December 27, 2009
इमारतों के आकर्षक कागज़ी मॉडल
यहां A4 या A3 आकार के कागज़ पर घरों, इमारतों, गाड़ियों आदि के छपे हुये मॉडल मिलते हैं जिन्हें काट कर गोंद के साथ जोड़ने में बहुत ही मज़ा आता है। कई कंपनियां ऐसे मॉडल बनाती हैं पर मुझे लगता है कि इनमें Auhagen प्रमुख है। इन मॉडलों का डिज़ाइन और छपाई बहुत उत्तम क्वालिटी के होते हैं और ये एक मोटे कागज़ पर छपे होते हैं ताकि बनाने के बाद अच्छी तरह से टिके रह सकें। मॉडलों को ध्यान से देखें तो इनमें बहुत छोटी छोटी बातों पर ध्यना दिया होता है, जैसे छत पर लगी टाइलें, ऐसे छपी होती हैं जैसे सचमुच की टाइलें हों। जैसे कुछ टाइलें अधिक पकी होने के कारण थोड़े गहरे रंग की होती हैं, ऐसे ही इनमें भी छपा होता है। घास, फूल, खिड़कियां, साईन बोर्ड, अलग अलग तरह के फर्श, पत्थर, दरवाज़े और उनकी खूँटियां आदि, सभी को देखने में ही बहुत मज़ा आता है। इन्हें बहुत ध्यान से काटना और जोड़ना पड़ता है क्योंकि हर टुकड़े का एक नंबर होता है और उसकी बारी आने पर ही उसे जोड़ना पड़ता है। मुख्य तौर पर इनके विषय रेल से जुड़े होते हैं, जैसे रेलवे स्टेशन, रेलवे लाइन के आसपास के घर, किले आदि या फिर गोदाम।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


3 टिप्पणियाँ:
अच्छी जानकारी मिली। 'Auhagen' का उच्चारण क्या है? हिन्दी में इन शब्दों के प्रयोग का सही तरीका यह हो सकता है-
.... आहजन (Auhagen) ....
अच्छी जानकारी.
जर्मन उच्चारण के अनुसार इसे आउहागन कहा जयेगा।
एक टिप्पणी भेजें