HTML टिप-ईमेल भेजने के लिये लिंक देना
ईमेल के लिये लिंक भी वैसे ही दिया जाता है जैसे आप अन्य कड़ियों के लिंक देते हैं। यानि शुरू होने वाले <a> टैग के href गुण के साथ ईमेल पता देना। लेकिन ईमेल पते से पहले mailto: लिखा जाता है।
उदाहरण देखियेः
<html>
<head>
<title>ईमेल के लिये लिंक कैसे दें</title>
</head>
<body>
<p>इस साईट के निर्माता हैं:<br>
<a href="mailto:rajneesh_mangla@yahoo.com">रजनीश मंगला, rajneesh_mangla@yahoo.com</a></p>
</body>
</html>
वहाँ क्लिक करने पर आपका ईमेल उपकरण (जैसे outlook express) अपने आप चालू हो जायेगा और ईमेल पता अपने आप वहाँ लिखा हुआ आ जायेगा। ऊपर की उदाहरण आपको इस तरह नज़र आयेगीः
इस साईट के निर्माता हैं:
रजनीश मंगला, rajneesh_mangla@yahoo.com
ऊपर क्लिक करके देखिये। लिंक में भी ईमेल पता देना अच्छा है क्योंकि अगर उपभोक्ता के कंप्यूटर पर कोई ईमेल प्रोग्राम संस्थापित नहीं है तो लिंक चलेगा नहीं। तो कम से कम लिंक में दिये ईमेल पते से वो आपका ईमेल पता तो जान सका है।
केवल इतना ही नहीं, आप इस लिंक में सब कुछ दे सकते हैं, जैसे विषय, अपना संदेश, किसी को प्रतिलिपि (cc) या गुप्त प्रतिलिपि (bcc) भेजना, या कई ईमेल पतों पर एक साथ ईमेल भेजना आदि। हालाँकि इसकी गारंटी नहीं कि सभी ब्राउज़रों में ठीक ठाक चलेगा। उदाहरण देखें-
<html>
<head>
<title>ईमेल के लिंक के लिये और विकल्प</title>
</head>
<body>
<h1>वाह! क्या ईमेल है</h1>
<a href="mailto:golmol@golmol.com?cc=chandu.mal@golmol.com">प्रतिलिपी के साथ ईमेल</a>
<a href="mailto:golmol@golmol.com?bcc=chandu.mal@golmol.com">गुप्त प्रतिलिपी के साथ ईमेल</a>
<a href="mailto:golmol@golmol.com?subject=एक%20पैगाम%20गोलू%20के%20नाम">विषय के साथ ईमेल</a>
<a href="mailto:golmol@golmol.com?body=हेलोo%20गोलू,%0D%0A%0D%0Aकैसा%20है%20रे%20तू,">संदेश के साथ ईमेल</a>
<a href="mailto:golmol@golmol.com?cc=chandu.mal@golmol.com&subject=हेलो%20गोलू,%20हेलो%20चंदू&body=हेलोo%20गोलू%20और%20चंदू%0A%0Aकैसे%20हो%20तुम%20लोग">सब कुछ साथ में</a>
<a href="mailto:golmol@golmol.com,%20chandu.mal@golmol.com">दो लोगों को ईमेल</a>
<a href="mailto:गोल%20मोल%20%3Cgolmol@golmol.com%3E">पते की पूरी स्कीम के साथ ईमेल</a>
</body>
</html>
ऊपर दिये हुये लिंक इस प्रकार दिखेंगे
प्रतिलिपी के साथ ईमेल
गुप्त प्रतिलिपी के साथ ईमेल
विषय के साथ ईमेल
संदेश के साथ ईमेल
सब कुछ साथ में
दो लोगों को ईमेल
पते की पूरी स्कीम के साथ ईमेल

4 comments:
बताने के लिये धन्यवाद
बढ़िया जानकारी। मुझे अब तक सिर्फ़ ?subject वाले विकल्प के बारे में ही पता था।
बस चक्कर यह है कि रद्दी डाक से बचने के लिए mailto: का इस्तेमाल ही कम हो गया है।
रजनीश्भाई,
आपने बहुत अच्छा काम शुरू किया है। साधुवाद।
आपने कई फाण्ट परिवर्तक साफ़्टवेयर (टूल) लिखे हैं। मै चाहूंगा कि आप उन प्रोग्रामों के बारे में और उनके लागिक के बारे में (फ्लोचार्ट) भी हिन्दी में लेख लिखें। इससे और भी लोगों को ऐसे विषयों की जानकारी मिलेगी तथा अन्य लोग भी शुद्ध तकनीकी विषयों पर हिन्दी में लिखने के लिये प्रेरित होंगे।
अनुनाद जी
टिप्पणी के लिये धन्यवाद। मैं इसके बारे में सोचूँगा।
Post a Comment