Thursday, November 29, 2007

HTML tip- अपने साईट में फ़ेविकॉन कैसे लगायें

फ़ेविकॉन (favicon) का मतलब अपने साईट के साथ एक लोगो लगाना। जब आपका साईट खोला जायेगा तो साईट के पते के साथ वो लोगो भी दिखाई देगा। जब साईट का पता favorites में सहेजा जायेगा, तब भी ये लोगो साथ दिखेगा। एक तरह से ये लोगो आपके साईट की पहचान है। इसकी सहायता से आप सैंकड़ों favorites में से आसानी से अपना साईट ढूँढ सकते हैं। उदाहरण के लिये मेरा ये साईट देखें। ये लोगो कैसे लगायें, इसे दो भागों में बाँटा जा सकता है। पहला- लोगो कैसे बनायें, दूसरा- लोगो कैसे लगायें।

बनाने के लिये आप इस मुफ़्त साफ़्टवेयर का उपयोग कर सकते हैं। लोगो 16x16 पिक्सल का होना चाहिये। उसका नाम favicon.ico रखें और अपने साईट पर चढ़ा दें। या फिर आप बने बनाये 239 लोगो यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं।

लोगो साईट में लगाने के लिये अपने साईट में <head> और </head> के बीच कहीं भी ये लाईन लिख दीजिये-

<link rel="SHORTCUT ICON" href="http://www.yoursite.com/fevicon.ico" type="image/x-icon">
बस काम हो गया। साईट खोल के देखें।

6 comments:

Divine India said...

ब्लाग स्पाट पर भी इसे लगाया जा सकता है क्या???
वैसे जानकारी देने का शुक्रिया…।

विपुल said...

correction fevicon/favicon

FAVorites + ICON

रजनीश जी, लेख में ब्लॉग्गर के संदर्भ में उदाहरण मिल जाएँ तो आनन्द आ जाए।

संजय तिवारी said...

इससे होगा क्या?

Anonymous said...

संजय तिवारी का कमेंट अच्‍छा है कि इससे क्‍या होगा? मैने इसे बहुत पहले किया था लेकिन नहीं दिखता. सिर्फ विंडोज़ विस्‍टा यूज़ करने वाले पीसी पर नजर आता है.

Manisha said...

ब्लॉगर में इसका प्रयोग देखने के लिये मेरा ब्लॉग hindibaat.blogspot.com देखें.

मनीषा

Anonymous said...
This post has been removed by a blog administrator.