Friday, November 09, 2007

BSNL फ़ोन से कैसे इंटरनेट में जाएं

हो सकता है कि आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप है और फ़ोन भी है, तो थोड़ी देर के लिए ईमेल वगैरह चेक करने के लिए इंटरनेट पर जाना चाहें। system properties में जाकर मॉडेम द्वारा नया इंटरनेट क्नेक्शन बनाएं
फ़ोन नंबर 172222
username: netone
password: netone

अब आप इंटरनेट से जुड़ गए, लेकिन आप केवल एक ही वेबसाईट खोल सकते हैं
http://netonesrr.bsnl.co.in/
यहाँ netone के बाद जो srr है, वो आपके ज़िले का तीन अक्षरों का नाम है। इस में यही एक झमेला है कि इसकी सूची कहाँ से मिले कि आपके ज़िले का नाम तीन अक्षरों में कैसे लिखा जाता है
कुछ मुझे मालूम हैं, जैसे
srr संगरूर
amb अंबाला आदि
यानि अगर टेलीफ़ोन अंबाला में है तो इस साईट पर जाएं
http://netoneamb.bsnl.co.in/

फिर register पर क्लिक करें। यहाँ आपको username और password देना है। username तो आपका फ़ोन नंबर ही होगा जो अपने आप ले लिया जाएगा। password आप अपनी मर्ज़ी से दे सकते हैं।

उसके बाद क्नेक्शन काट दीजिए, फिर दोबारा क्नेक्ट कीजिए।
फ़ोन नंबर 172222
username आपका फ़ोन नंबर (जैसे 2622629)
password आपके द्वारा दिया गया पासवर्ड
enjoy

रेट 10 पैसे प्रति मिनट (फ़ोन का खर्च, लोकल की तरह अलग)। ये आपके फ़ोन बिल में आ जाएगा। यानि एक घंटे के केवल छह रुपए + फ़ोन का खर्च (पता नहीं आजकल क्या रेट है, पल्स तो तीन मिनट की ही है, रात 10:30 से सुबह 06:30 बजे तक दस मिनट की पल्स होती है)

4 comments:

परमजीत बाली said...

दीपावली की शुभकामना

आलोक said...

और यह डायलप बहुत सुस्त है। पर और कोई चारा न हो तो काम की जानकारी है।

mahashakti said...

आईडिया अच्‍छा है। जहॉं कुछ नही वहॉं कुछ तो :)

दीवाली की शुभकामनाएं

अनुनाद सिंह said...

बहुत उपयोगी सिद्ध हो सकती है यह जानकारी!

साधुवाद!