पेश है किसी भी भाषा से किसी भी भाषा में अनुवाद करने का जुगाड़ (मात्र लिपियांत्रण नहीं)। वो भी एक एक शब्द करके नहीं बल्कि पूरे के पूरे टेकस्ट का अनुवाद। लेकिन इसकी सफ़लता आप पर निर्भर करती है। आप खुद इसके डाटाबेस में अनुवाद डाल सकते हैं, एडिट कर सकते हैं। आप शब्दों के साथ साथ वाक्याँश भी डाल सकते हैं, जैसे I am going ⇒ मैं जा रहा हूँ। इसका उद्देश्य सौ प्रतिशत सही अनुवाद करना नहीं बल्कि जल्दी से किसी भी बड़े अंग्रेज़ी टेकस्ट को काम चलाऊ हिन्दी में अनुवाद करके देखना है ताकि वो लोग जो अधिक अंग्रेज़ी नहीं पढ़ना चाहते, वो ये देख सकें कि इसमें है क्या। जैसे जैसे डाटाबेस समृद्ध होता जाएगा आप हिन्दी से अंग्रेज़ी में अनुवाद भी कर सकेंगे। इतना ही नहीं, इसमें हिन्दी के इलावा अन्य भारतीय भाषाएं भी दी गई हैं। आप चाहें तो अपनी अन्य भाषा जैसे तमिल, तेलगू, बंगाली, गुजराती, पंजाबी आदि को भी समृद्ध बना सकते हैं। आपके द्वारा जोड़ा गया एक एक शब्द हज़ारों लोगों के काम आएगा। इसके के लिए आपको साईट पर मुफ़्त पंजीकरण करना होगा।
Friday, October 19, 2007
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

4 comments:
बढि़या भाई साहब, कितना बढि़या यह तो उपयोग के बाद पता चलेगा। बधाई
बहुत बढ़िया. शानदार स्तुत्य प्रयास. मेरे पास po फ़ाइलों का संकलन है. जिसमें msgid में अंग्रेजी व msgstr में हिन्दी अनुवाद है. क्या मैं आपको उसे भेजूं? आप कोई स्क्रिप्ट लिख कर उसे चलाकर अंग्रेजी - हिन्दी वाक्यांश अपने डाटाबेस के अनुरूप तैयार कर उसे जोड़ सकते हैं.
एक और स्तुत्य कार्य के लिये साधुवाद!
चलाकर देखा, अच्छा है। यह एक विशाल वट-वृक्ष का बीजारोपण साबित हो सकता है।
यदि आप इस पर और विस्तार से लिख सके तों हम सबको इसमें सहयोग करने और इसको और उपयोगी बनाने में मदद मिलेगी। कुछ तकनीकी बातें जरूर लिखियेगा।
अच्छा प्रयास, परन्तु मेरे द्वारा डाले गए चार पाँच शब्दों को इसने जैसे का तैसा दिखा दिया। शायद अभी इसमें सुधार की जरुरत है।
Post a Comment