काश टिप्पणियों के लिए भी एक अलग से एग्रीगेटर होता तो चिट्ठाकारी में और भी चार चाँद लग जाते। लेकिन अफ़सोस कि ब्लॉगस्पॉट टिप्पणियों के लिए वर्डप्रेस जैसी फ़ीड ही नहीं देता। अब अलग अलग पोस्ट के लिए तो फ़ीड डालने से रहे। अन्यथा दूसरे चिट्ठों पर की गई टिप्पणियों पर नज़र रखनी बहुत मुश्किल है। कई बार तो टिप्पणियां पोस्ट से अधिक रोचक और महत्वपूर्ण होती हैं।
ऐसे ही जब ओर्कुट और ब्लॉगस्पॉट दोनों गूगल के हाथ में हैं तो क्यों नहीं हरेक ओर्कुट समुदाय में एक बना बनाया समुदायिक एग्रीगेटर हो जिसमें इसके सदस्यों की सारी फ़ीड / ब्लॉग फ़ीड दिखाई दें?
पता नहीं गूगल वालों को ये छोटी छोटी बातें क्यों समझ में नहीं आतीं।
Thursday, October 11, 2007
टिप्पणियों का एग्रीगेटर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

8 comments:
ठीक कहा। वर्ड प्रेस के द्वारा टिप्पणियों को दिखानी वाली सुविधा बहुत अच्छी है। काश ब्लॉगर भी देता।
आपकी बात से सहमत हूं।
ठीक कहा। आपकी बात से सहमत हूं।
काश ब्लॉगर भी देता।
टिप्पणियों के अग्रीगेटर की सुविधा सचमुच बहुत उपयोगी होती। क्या इसकी कोई आशा की जा सकती है ?
कई चीजों में अभी गूगल वर्डप्रेस.कोम की बराबरी नहीं कर सकता उसमें एक टिप्पणी भी है। वर्डप्रेस.कोम में टिप्प्णियों का पूरा रिकॉर्ड रहता है जबकि ब्लॉगर में टिप्पणियों को हमें मेल के रूप में सहेज कर रखना पड़ता है।
क्या कहें कुछ समझ में नहीं आया.
फिर भी टिप्पणी.
प्रिय रजनीश भैया, ब्लॉगस्पॉट भी यह सुविधा देता है। इसका URL इस तरह से है:- http://epandit.blogspot.com/feeds/comments/default
इस लिङ्क पर जाकर देखें, आप मेरे चिट्ठे पर सभी टिप्पणियाँ देख सकते हैं।
और हाँ नारद जी टिप्पणियाँ भी एग्रीगेट करते हैं। नारद के दाएं साइडबार में ब्लॉगर बोले नामक विजैट देखिए। :)
श्रीष भाई, सूचना के लिए धन्यवाद। शायद मेरे साथ साथ कई लोगों को ये पता नहीं था। नारद जी को कहें कि इसके पूर्ण अलग से एग्रीगेटर जारी करदें, जैसे tippani.akshargram.com आदि। क्या इसमें सभी ब्लॉग मौजूद हैं या केवल प्रयोग के लिए कुछ ही। वैसे ये गूगल रीडर में बना है जिसकी फ़ीड http://www.google.com/reader/public/atom/user/00336409083748226235/label/bloggerbole है। मैंने ये फ़ीड अपने रीडर में डाल ली है।
Post a Comment