Saturday, August 11, 2007

पेंसिल से चित्रकारी

अचानक इंटरनेट पर किसी रश्मी जी का वेबसाईट देखा जो साधारण 2B और 6B पेंसिलों से चित्रकारी करती हैं। उनके बनाए चित्रोंको देख कर दंग रह गया। आप भी फ़ोटो पर क्लिक कर करके वेबसाइट पर जाकर देखें।

9 comments:

अजित वडनेरकर said...

अद्भुत कला है। वाह वाह....क्या चीज ढ़ंढ कर लाए हैं रजनीश जी ...

maithily said...

बहुत कमाल की खोज की है, धन्यवाद.

Shrish said...

स‌चमुच अद्भुत!

Sagar Chand Nahar said...

गुजरात के एक प्रसिद्ध चित्रकार है रमेश ठाकर, उन्होने पेन्सिल से इतने गज़ब चित्र बनाये हैं कि एक बार नेहरूजी अपने चित्र को देखकर गच्चा खा गये कि यह पेन्सिल से बना चित्र है या कैमरा से खींचा हुआ।
उन्होने दुनियाँ की हरेक महान हस्ती के चित्र बनाये हैं, अमरीका के राष्ट्रपति ( शायद जॉन एफ कैनेडी) का सपत्नीक चित्र बनाकर हस्ताक्षर करवाने के लिये अमरीका भेजा तो केनेडी ने वह चित्र नहीं लौटाया और पत्र भेजा कि यह चित्र हमने रख लिया है और आपको हस्ताक्षर चाहिये तो एक और चित्र बनाकर भेजिये।
उनके बनाये नेहरूजी के कुछ चित्र डॉ कर्ण सिंह के सहयोग एवं समझाने के बाद त्रिमूर्ति में लगाये गये हैं।
सबसे बड़े दुख की बात यह है कि अन्तर्जाल पर रमेश ठाकर का नाम सर्च करने पर कोई परिणाम नहिं मिलता।

Sagar Chand Nahar said...

उपर त्रिमूर्ती भवन में लगाये हैं पढ़ें।

Mired Mirage said...

इसकी सुन्दरता को शब्दों में नहीं बताया जा सकता ।
घुघूती बासूती

Amit said...

वाकई बहुत सुन्दर है, दिखाने और साइट का पता बताने के लिए आप साधूवाद टिका लो रजनीश भाई। :)

Udan Tashtari said...

जबरदस्त.

गिरीश बिल्लोरे 'मुकुल' said...

अद्भुत स‌चमुच अद्भुत!
कमाल की खोज
इसकी सुन्दरता को शब्दों में नहीं
जबरदस्त.