Sunday, June 10, 2007

अंग्रेज़ी फ़िल्मों की हिन्दी डबिंग, VCD पर

भारत में हिन्दी में डब की हुई बेशुमार हॉलीवुड फ़िल्में मिलती हैं, लेकिन VCD पर। और वहीं अंग्रेज़ी फ़िल्मों की DVD मिलती हैं, लेकिन केवल अंग्रेज़ी soundtrack के साथ, जबकि DVD एक से अधिक soundtrack जोड़े जा सकते हैं। आपको फ़िल्म जिस भाषा में देखनी हो, देख लें। यहाँ भी अधिकतर मिलने वाली हॉलीवुड फ़िल्मों में अंग्रेज़ी और जर्मन soundtracks होते हैं। आप चाहें तो फ़िल्म अंग्रेज़ी में देख लें, चाहें तो जर्मन में। तो फिर ऐसा भारत में क्यों नहीं हैं। क्यों एक ही फ़िल्म के दो अलग अलग बाज़ार हैं, एक पढ़े लिखे अंग्रेज़ लोगों के लिए जो 200-300 रुपए की original DVD खरीदते हैं, जिसमें हिन्दी soundtrack की ज़रूरत ही नहीं समझी जाती, अंग्रेज़ी ही ठीक है, और एक आम कम पढ़े लिखे रिक्शाछाप लोगों के लिए जो 50 रुपए की देसी VCD खरीदते हैं जिसमें अंग्रेज़ी फ़िल्म को हिन्दी में डब करके दिखाया जाता है।

1 comments:

Shrish said...

लो जी आपने तो मेरे दिल की बात कह दी। मैं कब से इंतजार कर रहा हूँ कि कब भारत में मल्टीलिंग्वल डीवीडी का जमाना आए। लेकिन इधर वीसीडी ही छाई हुई है।

आपकी जानकारी के लिए: ५० रुपए में तो इधर असली वीसीडी भी मिलने लगी हैं। देसी वाली में ३०-३५ में अच्छी क्वालिटी वाली तथा २०-२५ में घटिया क्वालिटी वाली मिल जाती हैं।