Monday, February 27, 2006

भारतोदय मिशन

भारतोदय के लिए हिन्दी आनी ज़रूरी नहीं। ये देखिए एक उभरती हुई आईडियल राजनैतिक पार्टी के वेबसाईट, फ़ोरम, याहूग्रुप, गूगलग्रुप आदि। मैं तो नियमित तौर पर अभी पढ़ नहीं रहा। लोग न जाने क्या क्या लिख रहे हैं, कर रहे हैं। लेकिन बेशक हिन्दी के लिए यहां कोई जगह नहीं है।
http://bharatudaymission.org

http://www.bharatudaymission.org/forum/
http://groups.google.co.in/group/BM_discussion/
http://groups.yahoo.com/group/bharatudaymission/

ePOSTIT

शायद आप लोग जानते होंगे कि भारत के बाहर रहने वाले लोग अपने भारत में रहने वाले दोस्तों, घर वालों को, जिनके पास ईमेल इंटरनेट नहीं है, मुफ़्त पत्र या डिजिटल फ़ोटो भेज सकते हैं, इस सेवा से।

http://www.freepostit.com/

मैं कुछ देर से इस्तेमाल कर रहा हूं। फ़ोटो तो मिलतीं हैं, लेकिन हिन्दी में भेजे गये पत्रों में शायद वही मात्राओं वाली मुश्किल है। आप भी आजमाईए।

Sunday, February 26, 2006

diwALI - RAMzan

ये है जर्मनी में रहने वाले भारतियों के याहूग्रुप्स का लोगो। क्या बढ़िया आईडिया है। क्लिक करने पर वहां पहुंच सकते हैं।

Tuesday, February 14, 2006

मैकाले पद्धति

रमण कौल जी का इस लिंक को भेजने के लिए बहुत शुक्रिया। पिछले साल मई में अचानक मुझे पहली बार ईंटरनेट पर हिन्दी पढ़ने को मिली, अभिव्यक्ति के वेबसाईट पर। मैंने कई लेख, कहानियां पढ़े। इन्में से किसी 'उषा राजे सक्सेना' जी के हिन्दी पर लम्बे लम्बे लेख काफ़ी अच्छे लगे। तभी से हिन्दी का बुखार चढ़ने लगा था हालांकि ब्लौगिंग के बारे में अक्तूबर में आकर पता चला। किसी लेख में उन्होंने एक पंक्ति में किसी 'मैकाले पद्धति' का थोड़ा सा ज़िक्र किया था। लेकिन इसके बारे में विस्तार से जानने का जुगाड़ नहीं हो पाया। अपना समान्य ज्ञान तो वैसे ही कम है। लेकिन यहां आप देखेंगे कि कैसे आखिर घूम फिर कर इसके बारे में जानने का मौका मिला।

इस वैब पेज की कुछ ध्यान देने वाली अंग्रेज़ी की पंक्तियां मैं यहां कापी पेस्ट कर रहा हूं।

the dialects commonly spoken among the natives of this part of India, contain neither literary nor scientific information, and are, moreover, so poor and rude that, until they are enriched from some other quarter, it will not be easy to translate any valuable work into them

I have conversed with men distinguished by their proficiency in the Eastern tongues. I have never found one among them who could deny that a single shelf of a good European library was worth the whole native literature of India and Arabia.

We must at present do our best to form a class who may be interpreters between us and the millions whom we govern; a class of persons, Indian in blood and colour, but English in taste, in opinions, in morals, and in intellect.

Sunday, February 12, 2006

आशा for education

आशा विदेशों में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजनों से या चंदा इकट्ठा करके भारत में ग़रीब बच्चों की पढ़ाई के लिये पैसा लगाती है। आशा के म्युनिक चैप्टर से मैं एक साल से जुड़ा हूं। पैसा कहां लगाना है, इसपर भी काफ़ी चर्चा होती है। हर दो तीन हफ़्ते बाद इसके सदस्यों की मीटिंग होती है।

पिछले दो तीन सालों में कुछ संगीत कार्यक्रमों, फ़ूड फ़ैस्टीवल तथा क्रिकेट मैचों के बड़ी स्क्रीन पर प्रसारणों का सफ़लतापूर्वक आयोजन किया गया। काफ़ी लोग आए और काफ़ी मुनाफ़ा हुआ।

Saturday, February 11, 2006

pagesetting program

कुछ देर पहले मैं हिन्दी के लिए कोई अच्छा पेज सैटिंग ढ़ूंढ़ रहा था। आमतौर पर अख्बारों, पत्रिकाओं वाले quark express का उपयोग करते हैं, ये बहुत महंगा भी है। adobe का Indesign भी काफ़ी मशहूर है। लेकिन ये दोनों शायद युनिकोड इस्तेमाल नहीं करते। फिर किसी ने एक जर्मन प्रोग्राम सुझाया जो इस मामले में semi professional है लेकिन निजी इस्तेमाल के लिए मुफ़्त है। www.ragtime.de

लेकिन इसमें भी मात्राएं सही नहीं दिखतीं थीं। मैंने इस कंपनी को दो तीन बार ईमेल भेजी, Screenshots के साथ। उनके जवाब जर्मन में निम्नलिखित हैं। मुश्किल ligatures में है। शायद कभी ये समस्या सुलझ जाए। तब तक प्रिंटड नारद का काम MS-Word में करना पड़ेगा।

Vielen Dank für Screenshots. Wir haben das Problem an unsere Programmierer weitergeleitet. Zugegeben ist unser Verständnis f?isch sehr beschr䮫t, sollte Ihre Meldung aber an die fehlende Ligatur-Unterst? hinweisen, dann ist dies kein spezielles Problem der Unicode-Eingabe sondern ein Feature, welches in RagTime prinzipiell und grunds䴺lich nicht implementiert ist.

die Shusha ist bei uns nicht installiert. In unserem Versuch die Indische Tastatur zu aktivieren, fanden wir nur noch folgende Möglichkeiten: Malayalam (India Bengali (India). Wenn wir eine der beiden Tastaturbelegungen ausw䨬en, so werden die
eingegebenen Zeichen in RagTime 6 beta nicht richtig dargestellt. Das selbe passiert bei uns auch im Notepad. Von daher gibt es in der Tat ein Problem mit der indischen Eingabe, welches wir aber nicht so genau lokalisieren können, da es auch in anderen Programmen vorkommt. Wir werden hier mal schauen, was RagTime da besser machen kann. Danke für ihre Meldung.

wenn es überhaupt klappen kann, dann mit der Version 6, die sich gerade im Betatest befindet. Falls Sie sie interessiert, finden Sie einen Link auf unserem Web Site (www.ragtime.de).

Ob mit RagTime allerdings auch Ligaturen funktionieren, die in diversen Schriftsystemen vorkommen, kann ich Ihnen nicht sagen.

rss2pdf वाले को भी मेल लिखी थी कि भाई ये तुम्हारा साईट हिन्दी को क्यों जवाब दे देता है, तो उसका जवाब:
you're right. sorry, but unicode is a tough one...please wait for a future version.

Thursday, February 02, 2006

नारद जी

प्रिंटड नारद जी को आगे बढ़ाते हुए, पिछले कुछ हफ़्तों में और कुछ प्रविष्टियां चुनी थीं जो इन दो वर्ड फ़ाईलों में हैं (नारद 3, नारद 4)। ऐसे ही randomly ली गईं हैं। इंटरनेट पे तो हिंदी लिखने पढ़ने वाले बहुत मिल गए लेकिन असली ज़िंदगी में लगभग कोई भी नहीं है। इसलिए ये एक प्रयास है। मुझे अफ़सोस है कि मैं ज़्यादातर ब्लौग पढ़ नहीं पाता हूं। अगर पढ़ भी लूं तो टिप्पणी नहीं कर पाता हूं। लेकिन धीरे धीरे मोशन बन जाएगा।

और एक बात, हिंदी तो ठीक है लेकिन देवनागिरी वाली गिनती ज़रा मुश्किल लगती है। १,२,३ की बजाए 1,2,3 ज़्यादा अच्छा लगता है।


पुरानी पोस्ट (11.12.05):
मैंने आज दूसरी बार नारद की कुछ प्रविष्टियों को दो पुष्ठों में प्रिंट किया और कुछ कापियां बांटीं। ये देखिए वर्ड फ़ाईल। कुछ सुझाव हों तो बताएं। वैसे इस तरह की शुरूआत के लिए हल्की फ़ुल्की प्रविष्टियां ज़्यादा अच्छी हैं। इस बार मैंने ढ़ूंढ़ने में ज़्यादा मेहनत नहीं की। फ़टाफ़ट जो मिला चेप दिया।